लखनऊ, अप्रैल 4 -- एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को कई प्रतिठानों में छापा मारा। इस दौरान उसने 21 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान एफएसडीए की टीम ने कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार का नमूना लिया। गुड़, पापड़, देशी घी, पनीर, बर्फी, काजू, साबूदाना, खजूर, खोया, लाहौरी जीरा ड्रिंक, लाहौरी आम रस, मूंगफली का दाना सहित अन्य तमाम खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। इसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.