मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभुकों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। आगामी 22वीं० किस्त की राशि उन्हीं किसानों को दिया जाना है जिनका फार्मर आई०डी० बना हो। यह बातें जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने कही। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित सक्रिय किसानों की संख्या 58771 है जिसमें से 10774 (18.33 प्रतिशत) किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री करा लिया गया है। शेष किसान स्वयं अथवा सीएससी वसुधा केन्द्र के माध्यम से अथवा आगामी द्वितीय चरण में जिले के सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के संबंधित किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। आगामी मेगा कैम्प आयोजन की तिथि 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026 निर्धारित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.