कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी की बैठक में एप के माध्यम से डिजिटल सोना खरीदने को गैर शरई बताया गया। उलमा के पैनल ने कहा कि इस तरह की खरीद-फरोख्त में शरीयत के अनुसार नहीं है। इस तरह से मुस्लिम समाज सोने में निवेश न करे और हलाल तरीके से ही खरीदे-बेचे। जमीअत भवन में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में एप के इस्तेमाल और इसके जरिए डिजिटल गोल्ड की खरीद-फरोख्त से जुड़े सवाल पर मुफ्तियों व उलमा के पैनल ने लंबी बहस चली। कहा, नई तकनीक के इस दौर में बचत के नाम पर सोने-चांदी में डिजिटल निवेश और खरीद-फरोख्त शरीयत की शर्तों पर पूरा नहीं उतरता। शरीयत की नजर में यह सही नहीं है। मुसलमानों को चाहिए कि वे निवेश के लिए हलाल और साफ-सुथरे तरीके अपनाएं। इसी तरह एक मसला मस्जिदों में फोम बिछाना और उसके ऊपर चटाई बिछाकर नमाज पढ़ने से संबंधित था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.