हाजीपुर, जनवरी 9 -- हाजीपुर । जयप्रकाश ॉकृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकार (एपीडा) ने वैशाली जिले के कृषि खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने की नई पहल शुरू की है। कृषि खाद्य उत्पाद निर्यात का मुख्य उद्देश्य राज्य से लेकर जिले में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूल बनाना है। गुरुवार को स्थानीय जिला कृषि कार्यालय के सभागार में कृषि निर्यात पर क्षमता निर्माण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकार (एपीडा) पटना और जिला कृषि विभाग के सहयोग से वैशाली जिले में कृषि निर्यात पर क्षमता निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू व जिला उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने किसानों और परिवारिक संगठन (एफप...