बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। एपीएन महाविद्यालय के दो छात्रों ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे अपनी उपलब्धि मानते हुए छात्रों को बधाई दी। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने दी। प्राचार्य ने बताया कि इतिहास और राजनीति विज्ञान विभाग के दो प्रतिभाशाली छात्र राघवेन्द्र चौधरी और बलिराम ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता उत्तीर्ण की। इनकी सफलता पर प्रो. बलराम चौधरी, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. महेन्द्र कुमार सोनी, डॉ. बृजेश कुमार दूबे, डॉ. अखिलेश यादव ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...