पलामू, मार्च 20 -- हैदरनगर। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैदरनगर में गुरुवार से महिलाओं के लिए बंध्याकरण शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन तीन महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। संजीवनी पब्लिक ट्रस्ट व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिष कुमार, एमपीडब्ल्यू राजेश कुमार, फार्मासिस्ट नवीन किशोर, ड्रेसर प्रमोद सिंह व सिपाही राम, लैब टेक्नीशियन शकील अहमद, एएनएम शांति आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.