नई दिल्ली, फरवरी 10 -- अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रहे पीटर मैंडलसन और यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के संबंधों का खुलासा होने के बाद 19 महीने पुरानी ब्रिटिश सरकार के लिए एक गंभीर संकट पैदा होने के बीच प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत रहे पीटर मैंडलसन और अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के संबंधों का खुलासा होने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। वह लेबर पार्टी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह महज डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद उन्हें पद से न हटाए। मैंडलसन को इस उच्च पदस्थ राजनयिक पद पर नियुक्त करने के निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनकी मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने 2024 में पीटर मैंडलसन को राजनयिक नियुक्त क...