नई दिल्ली, फरवरी 9 -- 14वें दलाई लामा कभी भी विवादित जेफरी एडवर्ड एपस्टीन से नहीं मिले है। दलाई लामा के कार्यालय ने रविवार को हाल की मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट को 'झूठा और बेबुनियाद' बताया, जिनमें तिब्बती आध्यात्मिक नेता को एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की गई थी। बयान में रिपोर्ट्स और ऑनलाइन पोस्ट को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा गया कि बिना किसी तथ्यात्मक आधार के मनगढ़ंत संबंध बनाने की कोशिश की जा रही है। दलाई लामा के कार्यालय से जारी एक बयान में साफ किया गया कि परम पावन कभी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले और न ही उन्होंने किसी को अपनी ओर से उनसे मिलने या बातचीत करने के लिए अधिकृत किया।मुख्यमंत्री भी भड़के अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को कहा कि 'दलाई लामा की पूजनीय संस्था' को निराधार बयानों या दुर्भावनापूर्ण अटक...