रांची, नवम्बर 29 -- बुंडू, संवाददाता। प्रखंड के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान सभी प्रतियोगिताओं में गोदावरी हाउस ने एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 का खिताब अपने नाम किया। गोदावरी हाउस ने नर्मदा, गंगा और ब्रह्मपुत्र हाउस को पीछे छोड़ दिया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब गोदावरी हाउस चैंपियन बना है। 26 नवंबर से शुरू हुए इस खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गुरदेव सिंह थे। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने उन्हें मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास का सबसे उपयुक्त माध्यम है, खेल से चरित्र का भी निर्माण होता है। प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आय...