रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, रांची को इंडिया टुडे के एनुअल सर्वे-2025 में दूसरे पायदान पर रखा गया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब कॉलेज को यह स्थान मिला है। संत जेवियर्स ने पूर्वोत्तर भारत में वाणिज्य व कला संकाय में दूसरे श्रेष्ठ कॉलेज के रूप में अपनी जगह बनाई है। संत जेवियर्स ने पूरे भारत के कला संकाय क्षेत्र के 194 कॉलेजों के सर्वे में 33वां और विज्ञान संकाय में 192 कॉलेजों में 68वां स्थान हासिल किया है। वाणिज्य संकाय के सर्वे में 251 कॉलेजों में 41वां व बीबीए के 218 कॉलेजों के सर्वे में 36वां स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के प्राचार्य फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने कहा कि यह झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उपलब्धि का श्रेय पूरे महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक को दिया। ...