रांची, जुलाई 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन फाउंडेशन और शालिनी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हेसल करमजारा में नि:शुल्क एनीमिया प्रिवेंशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें किशोरियों के बीच एनीमिया के बारे में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हीमोग्लोबिन जांच में कई किशोरियों में खून की कमी पाई गई उन्हें आयरनयुक्त फोलिक एसिड की दवा दी गई। चिकित्सक डॉ भारती ने स्वास्थ्य जांच और किशोरियों को एनीमिया के लक्षण, बचाव और संतुलित आहार लेने के बारे में बताया गया। शालिनी अस्पताल के वरीय प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि यह कार्यक्रम किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए सही मार्गदर्शन देना था। आयोजन को सफल बनाने में सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार भगत, मोहर महतो, संपूर्णानंद महतो, पंकज, मोनित भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.