फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- नूंह। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने लोगों को मोबाइल पर एनीडेस्क ऐप के जरिए होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर रिमोट डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड न करें। उन्होंने बताया कि किसी को भी अपनी आईडी, पासवर्ड, पिन या बैंक खाते की जानकारी न दें। सोशल मीडिया पर एनीडेस्क ऐप का लिंक आए तो उससे दूर रहें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.