कौशाम्बी, फरवरी 13 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी की ओर से विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस एवं डी-वार्मिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एनिमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम पर बल देना, डी-वार्मिगं (कृमिमनाशक) को महत्व देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज परिसर से प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर विकास खंड सिराथू में जागरूकता कार्यक्रम का प्रधानाचार्य ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनीमिया हमारे देश की एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। विशेषकर बच्चों और महिलाओं में एनिमिया की कमी अधिक होती है। एनीमिया केवल कमजोरी नहीं है, बल्कि यह बच्चों की पढ़ाई, मानसिक विकास और शारीरिक क...