मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। देश के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की स्मृति में झारखंड रांची से नई दिल्ली के लिए एनसीसी कैडेट के जवानों की साइकिल यात्रा आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का मिर्जापुर में रविवार को एनसीसी कैडेटों ने भव्य स्वागत किया गया। साइक्लोथॉन 28 दिसंबर को रांची (झारखंड) से प्रारम्भ हुआ और 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर संपन्न होगा। साइक्लोथॉन का समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में स्वागत कर कराएंगे। इस साइक्लोथॉन में 19 सदस्यीय साइकिलिंग टीम के सदस्य शामिल हैं, जिसमें 2 झारखंड एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल कुमार यादव सहित बालक-बालिका कैडेट भाग ले रहे हैं। साइकिलिंग 101 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश उपाध्याय के...