आरा, फरवरी 1 -- आरा, एक संवाददाता। एनसीसी 5 बिहार बटालियन की ओर से 'ए' सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को शहर के न्यू पुलिस लाइन और राम जानकी प्लस टू हाई स्कूल उदवंतनगर में किया गया। ग्रुप मुख्यालय गयाजी के निर्देशन में 5 बिहार बटालियन एनसीसी आरा की ओर से एनसीसी 'ए' सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का प्रायोगिक भाग 31 जनवरी को और लिखित परीक्षा एक फरवरी को आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 13 विद्यालयों के 512 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। परीक्षा का संचालन और पर्यवेक्षण कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव व कर्नल एसके मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जो इस परीक्षा के पीठासीन अधिकारी थे। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एएनओ, पीआई स्टाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.