दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी मुख्यालय में बी सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में पहले दिन कैडेट्स की प्रायोगिक परीक्षा हुई। जिसमें ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और कम्युनिकेशन जैसे विषयों की परीक्षाएँ ली गईं। लगभग 300 महिला कैडेट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया। जो संथाल परगना के विभिन्न जिलों के विभिन्न कॉलेजों से आए थे। परीक्षा का लिखित भाग 9 फरवरी को प्लस टू नेशनल स्कूल, दुमका में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 45 झारखंड एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.