मधुबनी, दिसम्बर 3 -- जयनगर,एक संवाददाता। डीबी कॉलेज में आयोजित केटसी-एक्सआई कैंप के छठवें दिन कैडेट्स को एन.सी.सी. के पदाधिकारियों द्वारा ड्रिल, मैप रीडिंग व फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें फायरिंग प्वाइंट पर फायरिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकाश कुमार सिंह व फायरिंग ऑफिसर शशि कपूर ने फायरिंग के विभिन्न आयाम पर जानकारी देते हुए प्रतिभावान कैडेट्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने हेतु चयन किया। कमांडेंट कर्नल नितीन झा ने बताया कि कैडेट्स में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने के साथ रेजिमेंटल लाईफ के बारे में बताया गया। डीबी कालेज के सीटीओ डॉ चंदन कुमार ने बताया कि कैडेट्स को सी.एस.डी. के माध्यम से कम मूल्यों पर समान क्रय करने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कैंप कमांडेंट कर्नल नितीन झा, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्...