गुमला, अक्टूबर 10 -- गुमला, संवाददाता। सिसई बीएन जालान कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैडेटो के कैंप में शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सिसई कॉलेज परिसर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सुरक्षित भोजन,संतुलित आहार, मोटे अनाज के उपयोग और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने खाने की बर्बादी रोकने व अतिरिक्त भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान फोर्टिफाइड फूड के लाभों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत शहर के रेस्टोरेंट व ठेला संचालकों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें पनीर और खोवा मानक के अनुरूप पाए गए। संचालकों को स्वच्छता के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नवरात्र के बाद अब विभाग दीपावली और छठ महापर्व को लेकर सतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.