रांची, जनवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनसीसी रांची ग्रुप हेडक्वार्टर की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर बुधवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 500 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। शौर्य यात्रा खेलगांव से शुरू होकर खेलगांव चौक और होटवार होते हुए बिरसा मुंडा जेल तक चली। यहां पहुंचकर प्रतिभागियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी कैडेट अनुशासन के साथ वापस लौटे। मार्गदर्शन एवं नेतृत्व कर्नल राजीव कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल परवीन बुधवानी और सूबेदार जुगलान ने किया। नेतृत्वकर्ताओं ने कैडेटों को बताया कि यह वर्ष पूरे भारत में 'जनजातीय गौरव वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन भारत के आदिवासी सांस्कृतिक, सामाजिक और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण तथा सम्मान देने का ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.