कोडरमा, अक्टूबर 9 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय एनसीसी शिविर के तीसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए कुल 601 एनसीसी कैडेटों ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों में नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह यात्रा कैडेट्स के लिए भारत की गौरवशाली शिक्षा परंपरा और सांस्कृतिक एकता को जानने-समझने का एक अद्वितीय अनुभव बनी। शैक्षणिक भ्रमण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से आए कैडेट्स ने भाग लिया। नालंदा विश्वविद्यालय की प्राचीन ज्ञान परंपरा और राजगीर की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता ने कैडेट्स को भारत की समृद्ध विरासत से जोड़ा। कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के निर्देशानुसार, बटालियन के सूबेदार, जेसीओ, एनसीसी ऑफिसर्स, गर्ल्स कैडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.