मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज में बुधवार को एनसीसी के अंतिम वर्ष के सीनियर कैडेट को विदाई दी गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने सारे कैडेट को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत और धन्यवाद एनसीसी पदाधिकारी डॉ. रमेश विश्वकर्मा ने किया। मंच का संचालन कैडेट आशुतोष कुमार ने किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और कॉलेज की ओर से प्रमाणपत्र व उपहार भेंट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...