जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने अपने कोल्हान दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से एनडीए घटक दल के नेताओ और कार्यकर्ताओ को झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चऺपई सोरेन आम जनता खासकर कर आदिवासी समुदाय में काफी चर्चित और विश्वासनीय चेहरा हैं। झारखंड में एनडीए के कुनबे को मजबूत करने में चऺपाई सोरेन की अहम भूमिका हो सकती है। आम जनता हेमन्त सोरेन की सरकार में बहुत परेशानी में हैं। झारखंड में बिजली महंगी हो रही है। इसका असर घरेलू तथा औद्योगिक उत्पादन पर पड रहा है। इस प्रकार की कई समस्याओं से जूझ रही झारखंड की आम जनता को राहत दिलाने के लिए झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष के खिलाफ आवाज बुलं...