हजारीबाग, फरवरी 5 -- बरही प्रतिनिधि। बरही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री स्व अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी गई। न्यू कॉलोनी बरही स्थित एनसीपी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने ने अजीत पवार की तस्वीर पर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महेश ठाकुर ने कहा कि स्व अजीत पवार पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में दिपेश ठाकुर, रामकुमार रविदास, प्रेमचन्द राम, चन्दन रविदास, गोपाल भुइयां, विश्वनाथ रविदास, गोपी कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...