बदायूं, नवम्बर 1 -- बदायूं। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 के तहत जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोष्ठियां और नुक्कड़ सभाएं हुईं। इस दौरान आम लोगों को बताया गया कि नए कानून न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। थाना उघैती में एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने उपस्थित लोगों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया। वहीं सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने कोतवाली सहसवान क्षेत्र में जनसभाएं कर लोगों को इन कानूनों के महत्व और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन नए कानूनों से जांच और...