धनबाद, फरवरी 11 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। कोल इंडिया के इतिहास में पहली बार एनसीएल (सिंगरौली) द्वारा सीधी भर्ती में ओबीसी वर्ग को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसे लेकर ओबीसी वर्ग के लोगों में हर्ष व्याप्त है। यह कहना है ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय महामंत्री जय बहादुर सिंह यादव का। मंगलवार को जोड़ापोखर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीएल की भर्ती में ओबीसी वर्ग को 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि अब वे कोल इंडिया की सभी इकाइयों में ओबीसी वर्ग को उचित आरक्षण दिलाना चाहते हैं। अभी 2 प्रतिशत आरक्षण मिलना शेष है, जिसके लिए एसोसिएशन आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.