नई दिल्ली, अगस्त 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यक्रम में बदलाव किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के इस प्रदर्शन में छात्रों ने एनसीईआरटी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मुद्दे पर बोलते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि भारत का इतिहास झूठ और नफरत से नहीं लिखा जाएगा। जब पूरा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब ये लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे। वही उस समय के गद्दार आज गांधी जी, नेहरू जी और सरदार पटेल जी को झूठे आरोपों से बदनाम कर रहे हैं। हम इस देश के मासूम बच्चों को विकृत इतिहास का शिकार नहीं बनने देंगे। एनएसयूआई स्पष्ट रूप से घोषणा करता है कि यह संघर्ष देश के हर राज्य और हर विश्वविद्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.