मेरठ, मई 30 -- राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष के अभियान का उद्देश्य तम्बाकू और निकोटीन उद्योगों द्वारा अपने हानिकारक उत्पादों को, विशेष रूप से युवा लोगों के लिए, आकर्षक बनाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों को उजागर करना है। संगोष्ठी में हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण व येलो लाइन कैम्पेन की गई। नोडल अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद, मेडिकल कॉलिज प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने विद्यार्थीयों को बताया कि तम्बाकू एक ऐसा जहर है जो किसी भी परिवार को आर्थिक, मानसिक एवं स्वास्थ रूप से व्यक्ति को कमजोर बना देता है। इस अवसर पर कॉलेज की सीईओ डॉ. हिमानी अग्रवाल, डॉ. श्वेता खुराना, डॉ. प्रीति त्यागी, डॉ. अश्वनी, जिला सलाहकार मोहित भारद्वाज, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.