प्रयागराज, जनवरी 9 -- नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में एनसीआर ने शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने पीसीएसटीई सत्येंद्र कुमार के साथ दूरसंचार दक्षता शील्ड और सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्राप्त की। महाकुम्भ के दौरान विशेष योगदान देने वाले रेलवे के अफसर व कर्मचारी भी सम्मानित किए गए। समारोह में उत्तर मध्य रेलवे के उन पांच कर्मियों के असाधारण योगदान को भी सम्मानित किया गया, जिनके समर्पण ने भारतीय रेलवे के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। इनमें आशुतोष शर्मा (डिप्टी एफए) को महाकुम्भ परिचालन के दौरान उनके कुशल वित्तीय प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। दूसरे कुश गुप्ता (डिप्टी सीएसटीई) को सिग्नल और टेलीकॉम परियोजनाओं को समय से पहले पूरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.