प्रयागराज, नवम्बर 18 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के 71 कर्मचारियों ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का दौरा पूरा किया। एक सप्ताह के टूर में महिला कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने पोर्ट ब्लेयर सहित कई चर्चित एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इनमें प्रमुख रूप से सेल्युलर जेल, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप (रॉस द्वीप), हैवलॉक (स्वराजदीप), ब्लैक स्टोन (कालापत्थर) बीच, एलिफेंटा बीच और विश्व प्रसिद्ध राधानगर बीच शामिल थे। इस भ्रमण कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी जितेंद्र सिंह, प्रीति कुमारी, अपराजिता पटेल, रानी देवी, रामलाल मीना, विष्णु प्रसाद, रामशंकर, विकाश कुमार, मिथलेश कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, सतीश पटेल, रामेश्वर मीना तथा पूरण मल मीना आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्...