प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ के दौरान जहां एक ओर प्रयागराज रेल मंडल और उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने 17730 ट्रेनों का संचालन कर लगभग 4.8 करोड़ लोगों को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया तो वहीं दूसरी ओर एनसीआर के चिकित्सा विभाग ने रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार किया। महाकुम्भ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए 30 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और चार ऑब्जर्वेशन रूम बनाए गए थे। जहां रेलवे के लगभग 220 डॉक्टरों और 170 पैरामेडिकल स्टॉफ ने नियमित सेवाएं दीं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसएम शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष अग्रवाल और मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ परवेज़ अहमद ने निगरानी करते हुए मेले के दौरान रेलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.