नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में हर घंटे साइबर अपराध की दस घटनाएं हो रही हैं। साइबर अपराध की घटनाओं में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में साइबर अपराध के 86,420 मामले सामने आए हैं जबकि 2022 में इसकी संख्या 65,893 थी। वर्ष 2023 में साइबर अपराध के 68.9 फीसदी मामले लोगों से धोखाधड़ी से जुड़े हुए हैं। कुल 86 हजार मामलों में से करीब 59 हजार मामले धोखाधड़ी से संबंधित थे। साइबर अपराध के 68.9 फीसदी 59,526 मामलों में अपराधियों की कोशिश लोगों को ठगने की थी। साइबर अपराध से जुड़े यौन शोषण के कुल 4,199 मामले सामने आए जबकि जबरन वसूली के 3326 केस दर्ज हुए। गुस्से में बदला लेने की भावना से साइबर अपराध की 2,228 घ...