गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महिला दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने शनिवार को नमो भारत कॉरिडोर और मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। नमो भारत ट्रेन के महिला कोच को गुब्बारों से सजाया गया। ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों के साथ क्विज गेम खेले गए। इसमें जीतने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साहिबाबाद स्टेशन पर स्थित क्रू कंट्रोल सेंटर में केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. ऋचा सूद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनसीआरटीसी प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने महिला कर्मियों से मिलकर उनके कार्यों और सहयोग की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.