मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- जमालपुर (मिर्जापुर)। संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी वैज्ञानिक डा. आरएन सिंह को शामिल किया है। उनके शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने की जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। डा. सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष से सेवानिवृत्त प्रोफेसर है। वे वर्ष 2020 में एनर्जी सब्जेक्ट में पहली बार शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए थे। तब से लगातार पिछले छह वर्षों से शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में सम्मिलित होते चले आ रहे है। उनके शोध का क्षेत्र उर्जा से संबंधित है। उनको शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में सम्मिलित किया गया है। उनके इस कामयाबी पर नागेन्द्र द्विवेदी गजेन्द्र प्र...