कानपुर, फरवरी 9 -- एचबीटीयू में पांच विभागों के प्रत्यायन मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) की विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण कर समीक्षा की। इस दौरान पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं, शिक्षकों की योग्यता, छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, उद्योग से जुड़ाव तथा परिणाम-आधारित शिक्षा प्रणाली का मूल्यांकन किया। प्रत्यायन प्रक्रिया की शुरुआत में एनबीए अध्यक्ष एवं विशेषज्ञों ने विवि के कुलपति प्रो. समशेर, डीन, विभागाध्यक्ष, रजिस्ट्रार और वित्त नियंत्रक के साथ बैठक की। इसके बाद टीम ने केंद्रीय पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, शोध केंद्रों, छात्रावास और खेल सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। एनबीए टीम ने शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.