बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एनपी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज चिरा चास की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता रैली का आयोजन एनएसएस के सौजन्य से किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन व बोर्ड के माध्यम से रैली निकाली गई। चिरा चास स्थित पांडेपुल तक पहुंच कर लोगों को 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने की जानकारी दी गई। लोगों को सड़क सुरक्षा नियम में दो पहिए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चार पहिए वाहन में सीट बेल्ट लगाना, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे में वाहन ना चलाना के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं व आम नागरिक के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश, उत्कर्ष, निदेशक अनीता सिंह, एचओडी संजीव कुमार, प्रभारी प्राचार्य आरएन शर्मा, प्रो सीमा सिंह, ...