पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। रजिस्ट्रार ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर एक महान शिक्षाविद समाज सुधारक विधि ज्ञाता संविधान निर्माता और भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। डॉ अंबेडकर का जन्म 1891 में मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक, विधिक सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाई और एक ऐसे भारत का सपना देखा जिसमें सभी लोग समानता हो। रजिस्ट्रार ने कहा कि बाबा साहेब ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि अगर कुछ करने की इच्छा प्रबल हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। उनके संदेशों को आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.