पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के मुख्य गेट पर पुन: जीएलए कॉलेज का भी बोर्ड लगा दिया गया है। जीएलए कॉलेज का बोर्ड हटाकर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का बोर्ड लगाये जाने के खिलाफ पूर्ववर्ती और अध्ययनरत छात्रों के विरोध के बाद शनिवार को एनपीयू प्रशासन ने जीएलए कॉलेज के मुख्य गेट पर लगाये गए। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के बोर्ड के उपर गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का बोर्ड लगा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जीएलए कॉलेज की बोर्ड की जगह पर अपना बोर्ड लगाये जाने पर पलामू के विभिन्न छात्र संगठन, अध्यनरत छात्र और पूर्ववर्ती छात्रों ने इसका विरोध किया था। छात्र संगठनों ने एनपीयू प्रशासन पर आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन जीएलए कॉलेज का अस्तित्व समाप्त करने में लगा है। शनिवार को पूर्ववर्ती छात्...