वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छोटे एवं मध्यम कारोबारियों ने यदि कारोबार के लिए लोन लिया है और तंगी में फंस कर किस्त नहीं चुका पा रहे हैं तो बैंक कमेटी के पास मोहलत मांगने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बैंकों की कमेटी इन मामलों को देखेगी और उनका खाता एनपीए होने से बचाने के लिए प्रयास भी करेगी। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, बनारस में 28 हजार 268 एमएसएमई अकाउंट एनपीए हो गए हैं और 20 हजार से ज्यादा खाते एनपीए के करीब हैं। यानि इन खातों में कई सप्ताह से व्यापारियों, उद्यमियों ने किस्तें नहीं भरी हैं। आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंकों को एमएसएमई ऋण खातों के संबंध में एक कमेटी का गठन करना अनिवार्य है। लेकिन गिने-चुने बैंकों में ही यह कमेटी बन पाई है। इस कमेटी की जिम्मेदारी है कि जो एमएसएमई खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.