नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत लोगों को सुनिश्चित (गारंटीड) पेंशन देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके लिए पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। समिति एनपीएस के तहत ऐसा ढांचा (फ्रेमवर्क) तैयार करेगी, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद लोगों को नियमित और सुरक्षित पेंशन मिल सके। केंद्र सरकार ने लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के तहत 15 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के चेयरमैन रह चुके डॉ. एमएस साहू को बनाया गया है। समिति में कानून, बीमा, वित्त, पूंजी बाजार और शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर समिति बाहर के विशेषज्ञों से भी सलाह ले सक...