कौशाम्बी, अगस्त 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। अटेवा से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुंकार भरी। एनपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने डायट मैदान से लेकर चौराहा तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुरानी पेंशन की मांग के साथ ही विद्यालयों के मर्जर का भी विरोध किया गया। अटेवा जिला संयोजक कुशल सिंह ने डायट में कर्मचारियों से कहा कि सरकाए की नीतियों को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। इन दिनों सरकार संस्थाओं के निजीकरण और स्कूलों के मर्जर का काम कर रही है। यह भी कर्मचारी हित में नहीं है। फतेहपुर से आई अटेवा प्रदेश महिला सह संयोजिका अंशु सिंह ने महिलाओं को इस आंदोलन में बराबर की भागीदारी करने को प्रेरित किया। जिला संरक्षक मोती लाल सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं ...