प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। प्रदेश में एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में सम्मिलित हुए हजारों शिक्षकों के एनपीएस कटौती की धनराशि जीएफ में स्थानांतरित नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में संगठन ने वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) से बुधवार को मिलकर विरोध दर्ज कराया तथा धनराशि शीघ्र स्थानान्तरित करने की मांग की। डॉ. हरिप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर शिक्षकों को राहत देने का काम किया है लेकिन विभागीय स्तर पर लापरवाही के चलते इसका वास्तविक लाभ अभी तक शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ला, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.