गाजीपुर, अप्रैल 21 -- सैदपुर। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में एक मई को दिल्ली के जंतर-मंतर सहित जनपद पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति को लेकर सोमवार को जनपद स्थित शिक्षक भवन पर ब्लाकों के अध्यक्ष,मंत्री, तहसील प्रभारी व जिला कार्यसमिति के सभी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने सभी शिक्षक साथियों से तनमन से जुटने के लिए आह्वान किया। कहा कि बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों,समस्याओं के निराकरण लिए अनवरत प्रयासरत है। अभी तक विभाग और शासन की ओर से शिक्षकों की मांगों और समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में कोई कार्रवाई न किये जाने से शिक्षक समुदाय अत्यन्त क्षुब्ध और आहत है। जिसके कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.