चतरा, दिसम्बर 20 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। जिला नजरत उपसमाहर्ता मनु कुमार ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में संचालित दो धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। बताते चलें कि गिद्धौर में पैक्स एवं विधवा गिद्धौर महिला आजीविका के द्वारा क्रय केंद्र संचालित है।इस क्रम में भांगड़ा केंद्र में किसानों के लिए किए गए सुविधा की जानकारी लिया। साथ ही साथ मापक,तराजू,सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य साहित्य की जानकारी लिया उन्होंने कहा किसानों से धान की खरीदारी में किसी भी स्थिति में अनियमित बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों से एक किलोग्राम की धान की कटौती नहीं करने का भी आदेश दिया। जबकि किसानों से सूखा व अच्छी क्वालिटी का धाम क्रय केंद्र पर बेचने की अपील किया। उन्होंने बताया कि किसानों को इस बार एक मुश्त धान की राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहु...