अररिया, फरवरी 1 -- अररिया, निज संवाददाता नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के प्रावधानों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर रविवार को व्यवहार न्यायालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस विभाग के दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडे शामिल हुए।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम विनोद दूहन, एसपी जितेन्द्र कुमार शामिल थे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि एनडीपीएस मामलों में कानूनी प्रक्रिया का एक सौ प्रतिशत पालन, साक्ष्यों का वैज्ञानिक और विधिसम्मत संकलन और पूरी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने तीनों विभागों न्यायालय, प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और समन्व...