सिमडेगा, जुलाई 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एडीजे नरंजन कुमार सिंह की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में ठेठईटांगर थाना में कांड संख्या 50/21 के तहत मामला दर्ज है। सोमवार को एडीजे की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी संतोष कुमार को दोषी करार देते हुए कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने संतोष कुमार को 16 वर्ष कैद की सजा और 3.60 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। बताया गया कि 27 अक्तूबर 2021 को संतोष कुमार एक कार से ओडिसा की ओर से गांजा लेकर जा रहे थे। इसी बीच वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने वाहन की जांच की। जांच में पुलिस को कार से 109.4 किलो गांजा जब्त किया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। लोक अभियोजक के रुप में निशि कच्छप ने दलीलें पेश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...