जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब के धंधेबाजों पर नजर रखी जा रही है। सोमवार की देर रात तक छुपाकर रखा हुआ करीब 100 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। छापेमारी में 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज था। इसमें एक को एनडीपीएस एक्ट मामले में पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार ग्रामीण इलाके में धंधेबाजों ने ड्रम और जर्किनों में तकरीबन 100 किलो जावा महुआ छुपाकर रखा था जिसे जप्त कर नष्ट किया गया। बताया गया है कि हुलासगंज थाने की पुलिस ने गिदरपुर गांव के निवासी फेकन यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये एनडीपीएस एक्ट के आरोपित हैं। परस विगहा थाना के मिश्र व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.