पटना, अप्रैल 13 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि एनडीए सरकार में सख्ती के साथ शराबबंदी लागू रहेगी। रविवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बिहार में शराब की नदी बहाना चाहते हैं। असल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मंशा बिहार में शराबबंदी खत्म कर अपने शराब माफिया मित्रों को लाभ पहुंचाना है, लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। बिहार में सख्ती के साथ शराबबंदी जारी रहेगी। यह राजद का इतिहास रहा है कि उसके नेताओं ने कभी भी जनहित के बारे में नहीं सोचा। सिर्फ अपने स्वार्थ और काली कमाई के लिए राजनीति की। मगर राजद की कुटिल राजनीति अब नहीं चलनेवाली। राजद नेताओं का पर्दाफाश हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.