पटना, अक्टूबर 6 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि बिहार बिहार में एनडीए सरकार में युवाओं का भविष्य दांव पर है। एनडीए सरकार की नीति के कारण शिक्षा और रोजगार की स्थिति खराब है। कांग्रेस इस मामले पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सोमवार को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न तो किसी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ली और न ही इस स्तर का कोई शोध कार्य प्रस्तुत किया है। कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है कि आखिर उपमुख्यमंत्री ने ऐसी डिग्री कैसे हासिल की। श्री चौधरी की डिग्री मामले पर चुनाव आयोग मौन क्यों हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में बिहार के नौजवान एनडीए को सत्ता से बाहर कर महागठबंधन को सत्ता में लाएंगे। महागबंधन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.