पटना, नवम्बर 4 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव जयराम महेश ने कहा है कि एनडीए में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के अलावा और कौन सच बोलने की हिम्मत दिखाएंगे। सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को पोस्ट कर उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 2017 से 2024 तक देश के ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि आरके सिंह अब बिहार में हुए मोदानी महाघोटाले पर बोल रहे हैं। ये बिहार से ही आते हैं, और भाजपा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार भी रह चुके हैं। क्या और भी अंदर के लोग सच बोलने की हिम्मत दिखाएंगे? जयराम रमेश ने एक वीडियो भी संलग्न किया है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ बिजलीघर में 62 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। सीबीआई जांच कराने और दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.