बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- भगवानपुर/बछवाड़ा, हिन्दुस्तान टीम। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में बुधवार को अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार से जंगल राज का खत्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू यादव व उनकी पत्नी राबड़ी देवी के 15 वर्षों के शासनकाल में घोटाले का साम्राज्य खड़ा हुआ था। बिहार में अपहरण, लूट, नक्सलवाद व अपराधियों का बोलवाला था। जनता, बिजली, पानी और सड़क के लिए तरस रही थी। राज्य में जंगल राज कायम था। नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार अब विकसित राज्यों के श्रेणी में शुमार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पिता लाखों रुपए के घोटाले कर बिहार को जंगल राज में पहुंचाया आज उनके बेटे फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.